फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगों को लेकर 9 को प्रदर्शन करेंगे मजदूर

विज्ञापन
28जेएन्डी08: बैठक में भाग लेते भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। लेबर शेड में भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक खंड प्रधान सुभाष पांचाल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिला प्रधान कश्मीर सेलवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

सेलवाल ने कहा मांगों को लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन नौ जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में जिले के मजदूर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के हक के पर कुठाराघात कर रही है। मजदूरों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मजदूरों की 90 दिन की वेरिफिकेशन करने के लिए कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। मजदूरों के कई-कई वर्षों से लाभ के फार्म अटके हुए हैं। विभाग अनाप-शनाप शर्तें लगाकर फार्म रिजेक्ट कर रही है। कई बार रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन मजदूरों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस अवसर पर सुल्तान जांगड़ा, दीनदयाल, गुलाब सिंह, दलबीर, आजाद सिंह जैजैवंती मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
28जेएन्डी 08: बैठक में भाग लेते भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें