फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों हाट पर बिजली और न्याय के लिए धरने पर बैठीं महिलाए

विज्ञापन
09जेएनडी22: हाट गांव में धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। हाट गांव में चल रहे धरने के मामले में शुक्रवार को किसान नेताओं ने कहा कि एडवोकेट प्रवीन बूरा के साथ मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी मनीष की जमानत रद हो गई है। अब संघर्ष कमेटी ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

धरने पर कमेटी सदस्य राधेश्याम ने जमानत रद होने की पुष्टि की। वहीं गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति और मारपीट मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाएं अनशन पर बैठी हैं।
विज्ञापन


धरने के दौरान संघर्ष कमेटी और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर रोष जताया। उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई जल्द होनी चाहिए, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। बिजली की समस्या दूर करने की मांग भी लगातार उठाई जा रही है। शुक्रवार को संघर्ष कमेटी के कुछ सदस्य डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा से भी मिले।
विज्ञापन


उन्होंने गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली निगम के एसई को फोन किया और आवश्यक कदम उठाने की बात कही। धरने पर बैठे लोगों ने स्पष्ट किया कि बिजली आपूर्ति और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें