फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली निवासी महिला को उधार लिए पैसे देने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली निवासी एक महिला को उसके पति से लिए उधार के पैसे देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में सदर थाना नरवाना पुलिस ने ढाकल निवासी चार युवकों पाल, रामदिया, हिम्मत व भोपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक महिला ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति का नरवाना के ढाकल निवासी पाल के साथ लेनदेन था। इसके चलते उसने पाल से पैसे मांगे तो उन्होंने उसको 19 मार्च को फोन करके पैसे लेकर जाने के लिए ढाकल गांव में बुलाया। जब वह नरवाना बस अड्डे पर पहुंची तो वहां पर उसने फोन कर बताया कि उसका दोस्त बाइक पर सवार होकर उसको लेने आएगा। इस दौरान दो व्यक्ति आए उनमें से एक ने अपना नाम रामदिया बताया कहा कि वह पाल ने भेजा है। वह उनके साथ बाइक पर बैठ गई और वह उसको खेत में बने एक कमरे में ले गए। वहां पर पाल सिंह व एक अन्य व्यक्ति और था जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को लगभग 12 बजे वह उसको जान से मारने की धमकी देकर नरवाना रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। नरवाना सदर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर चार लोगों को नामजद कर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें