स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव सोनीपत जिले के बुटाना से सिंधवीखेड़ा गांव जा रहे रामफल को कार चालक युवक व उसमें सवार एक बाबा ने रास्ता पूछने बहाने नशीला पदार्थ सुंघाकर 7500 रुपये की नकदी व सोने की अंगूठी छीन ली। सदर थाना पुलिस ने रामफल की शिकायत पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बुटाना निवासी रामफल ने बताया कि वह 13 मार्च को सुबह लगभग दस बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर सिंधवीखेड़ा जा रहा था। जब वह गोहाना रोड पर चल रहा था तो एक कार आई इसमें एक बाबा व एक गाड़ी चालक बैठा था। उन दोनों ने उसको रुकने का इशारा किया और छात्तर जाने का रास्ता पूछा। इस दौरान उन्होंने नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसकी सोने की अंगूठी व 7500 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।