फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद यूनाइटेड के तीज समारोह में लोकगीतों पर झूमीं महिलाएं

विज्ञापन
14जेएनडी17: जींद यूनाइटेड के तीज समारोह में मौजूद शहर की महिलाएं। स्रोत: सगंठन - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाली तीज के अवसर पर जींद यूनाइटेड की ओर से भव्य व रंगारंग तीज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीनाक्षी सिंगला पूरे समय मौजूद रहीं। समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकगीतों, नृत्य, झूलों व विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
समारोह स्थल को हरे रंग की आकर्षक सजावट, फूलों, मेहंदी, चूड़ियों और पारंपरिक झूलों से सजाया गया था। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं। पारंपरिक तीज गीतों के साथ हरियाणवी व पंजाबी लोक नृत्य, गिद्धा और बोलियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। ढोल की थाप पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘मोस्ट यूनिक तीज शगुन’ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सदस्यों व अतिथियों ने घर से पारंपरिक, रचनात्मक और अनोखे तीज शगुन लाकर अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। विजेता को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें