फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सोशल मीडिया पर डाली महिला की फोटो, हटाने के लिए कहा तो धमकाया

Fri, 17 May 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एक युवक ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप में महिला की फोटो डाल दी। इस पर साइबर थाना पुलिस ने युवक को नामजद कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय महिला ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिनों किसी अज्ञात ने उसकी आईडी से फोटो उठाकर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी। जब उसने देखा तो फोटो डालने वाला चंडीगढ़ के सेक्टर-37 निवासी विक्रम था। उसने जब इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से फोटो हटाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और धमकी दी। जांच अधिकारी पूजा ने बताया कि विक्रम को नामजद कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें