नरवाना। कुरुक्षेत्र से जींद आ रही 04991 पैसेंजर ट्रेन में एक युवक ने झपटा मारकर महिला की सोने की चेन तोड़कर कूद गया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। राजकीय रेलवे पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कैथल शहर की शिव कॉलोनी निवासी सोनिया ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी सास संतरो देवी के साथ मंगलवार सुबह कुरुक्षेत्र से 04991 पैसेंजर ट्रेन में जीद आ रही थी। उसके सामने की सीट पर युवक बैठा हुआ था। उसके माथे पर चोट का निशान और एक बाजू पर पट्टी बंधी हुई थी। ट्रेन जब नरवाना जंक्शन से कुछ दूर पहले मोड़ पर पहुंची और धीमी हुई तो युवक उनके गले से सोने के चेन तोड़क चलती ट्रेन से कूद गया। चेन का कुछ हिस्सा उसके पास रह गया। सब इंस्पेक्टर चरण सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद