फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हांसी ब्रांच नहर में मिला महिला का शव

Sat, 20 May 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। नगर के बीचोबीच हांसी ब्रांच नहर में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव बहकर आया। शव मिलने की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और गोसेवकों की मदद से शव को बाहर निकालवाया। महिला के पास से एक पर्स व वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र बरामद हुआ है।
शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब बाईपास के समीप हांसी ब्रांच नहर में किसी ने शव बहता हुआ दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर गोसेवक नीटू धीमान व उनकी टीम को बुलाया। गोसेवकों की टीम ने नहर में कूदकर शव को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद पाया कि शव महिला का था। पुलिस ने महिला के पास से एक पर्स बरामद हुआ। इस पर्स में कुछ पैसे, एक टिकट व वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त हुए कार्ड के मुताबिक महिला के शव की पहचान शरबती देवी (71) निवासी करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नगर के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि नहर में महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के पास से मिले वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें