फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Wed, 06 Sep 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। गांव धनखड़ी में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में देर शाम एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की हत्या की गई है, वहीं ग्रामीणों का कहना था कि महिला ने फांसी लगा कर जान दी है। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव धनखड़ी निवासी सतीश की पत्नी जिंद्रो (32) की बुधवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मृतका का मायका पक्ष तथा उचाना थाना पुलिस फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान सतीश तथा उसकी मां खेत में गए हुए थे। पांच वर्षीय बेटे को स्कूल के लिए बस में बैठा जिंद्रो घर लौट आई थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे मकान में फंदे पर लटकता पाया। मृतका के मायका पक्ष गांव कुराड निवासी परिजनों ने बताया कि जिंद्रो की 12 दिसंबर 2016 को सतीश के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही जिंद्रो को परेशान किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुसरालीजनों ने जिंद्रो की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें