हनी ट्रैप मामले में जींद पुलिस ने शहर की शीतल पुरी कॉलोनी निवासी एक महिला कोमल को 80 हजार की नकदी सहित शहर के कैथल रोड स्थित सुभाष पार्क से गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश कर एक दिन के लिए रिमांड पर लिया।
डीएसपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि रेलवे कॉलोनी निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कोमल नामक महिला उससे हनी ट्रैप के मामले में बीते छह माह में 13 लाख 50 हजार रुपये ले चुकी है और लगातार आगे भी रुपयों की मांग कर रही है। शिकायतकर्ता अनुसार दी गई सूचना पर नायब तहसीलदार सफीदों जगदीश चंद्र और पटियाला चौक चौकी इंचार्ज यशबीर सिंह की टीम को गठित कर बताई गई जगह कैथल रोड स्थित सुभाष पार्क पर महिला को 80 हजार रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
रामनिवास के घर किराये पर रहती थी कोमल : पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले कोमल रामनिवास के घर रेलवे कॉलोनी में किराये पर रहती थी। यहां इन दोनों का संपर्क बना। इसके बाद कोमल रामनिवास को केस में फंसवाने के नाम पर धमकी देने लगी और पैसे वसूलती रही।