जुलाना विधानसभा के आरओ एवं एडीसी सत्येंद्र दूहन ने बताया कि जुलाना विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों की दूसरी प्रशिक्षण रिहर्सल के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 11 चुनाव कर्मियों के खिलाफ आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें पार्टी नंबर 7 में केन्द्रीय सहकारी बैंक के लिपिक दिलबाग सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा के कंप्यूटर अध्यापक रमेश सिंह, राजकीय माध्यमिक विद्यालय के जेबीटी संदीप, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर के जेबीटी रघुबीर सिंह, मार्केट कमेटी नरवाना के ऑक्सन रीडर सुरेंद्र चहल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालवन के अतिथि अध्यापक आजाद सिंह, केंद्रीय सहकारी बैंक के लिपिक महावीर सिंह, रजाना कलां राजकीय उच्च विद्यालय के सी एंड वी अध्यापक पीटीआई राजपाल, शुगर मिल के स्टेनो टाइपिस्ट राजीव कुमार, वाटर सर्विसिज डिवीजन नरवाना के सहायक राजस्व लिपिक तेजबीर सिंह व राजकीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के सूचना सहायक मोहित शामिल है। एडीसी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही एवं कोताही सहन नहीं की जाएगी।