जींद। गढ़ी थाना पुलिस ने धमतान साहिब गांव निवासी सुमन को 903 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस चौकी धमतान साहिब इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक सजीव सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी टीम धमतान साहिब के पंचायत घर के पास गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि धमतान साहिब निवासी महिला सुमन नशा तस्करी करती है। फिलहाल वह भुल्लन रोड टी-प्वाइंट धमतान साहिब पर नशा बेचने के लिए किसी ग्राहक के इंतजार में खड़ी है।
सूचना पर पुलिस तुरंत टी प्वाइंट भुल्लन रोड धमतान साहिब पर पहुंचकर देखा कि वहां एक महिला खड़ी है और उसके हाथ में प्लास्टिक का कट्टा था। पुलिस ने महिला को काबू कर उसके पास से प्लास्टिक का कट्टा अपने कब्जे में ले लिया। राजपत्रित अधिकारी शालिनी लाठर तहसीलदार जुलाना के समक्ष प्लास्टिक के कट्टे को जांचा तो इसमें 903 ग्राम गांजा मिला।