फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 15.80 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए सफीदों ने जींद के रोहतक रोड पर एक महिला को काबू कर उसके कब्जे से 15.80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी सुषमा के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ नशा निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सफीदों सीआईए की टीम बुधवार देर शाम पुराना बस अड्डा जींद के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी सुषमा मादक पदार्थ बेचने की फिराक में रोहतक रोड चौक पर खड़ी है। सीआईए स्टाफ के मौके पर पहुंचने पर महिला छिपने का प्रयास करने लगी। पुलिस ने उसे शक के आधार पर काबू कर लिया। बाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जुलाना शालिनी लाठर की उपस्थिति में तलाशी के दौरान महिला के पास से 15.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

-

महिला के खिलाफ नशा निरोधक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला से पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि वह नशीला पदार्थ कहां से खरीद कर लाती थी और इसे किन-किन लोगों को सप्लाई करती थी?
विज्ञापन


महीपाल,जांच अधिकारी

-

15 दिन पहले भी एक किलो सुल्फा के साथ पकड़ी थी महिला

सीआईए स्टाफ ने 28 अप्रैल को नगूरां के पावर हाउस के पास से एक महिला को काबू कर उसके कब्जे से एक किलो 35 ग्राम सुल्फा बरामद किया था। महिला की पहचान नगूरां गांव निवासी जगीरो के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें