फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पास इंस्टाग्राम पर गंदे संदेश, फोटो और वीडियो भेजने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के पास इंस्टाग्राम पर गंदे संदेश व वीडियो भेजने के आरोपी गांव चाबरी निवासी हॉल आबाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी लक्ष्य सरोहा को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

28 मई को शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी कि उसके इंस्टाग्राम पर गंदे संदेश व वीडियो भेजे जा रहे हैं। उसने बताया था कि उसकी शादी जनवरी 2020 में हुई थी। इसके कुछ समय के बाद से ही उसके सुसराल वालों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया था। उसके बाद पीड़ित ने महिला थाने में शिकायत दी थी, ताकि उसे न्याय मिल सके। शिकायत के कुछ समय बाद ही पीड़ित की इंस्टग्राम आईडी पर तीन अलग-अलग आईडी से गंदे संदेश, फोटो व वीडियो आने शुरू हो गए, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इसके बाद महिला ने महिला थाना जींद में इसकी शिकायत दी। महिला ने अपने पति द्वारा उसे परेशान करने का शक जताया था। जिस पर महिला थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला के पास गंदे संदेश, वीडियो व फोटो भेजने के आरोपी की पहचान चाबरी गांव निवासी हाल आबाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी लक्ष्य सरोहा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
महिलाओं से चैट करने का शौकीन है आरोपी
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चार साल से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। उसने अपना इंस्टाग्राम पर भी खाता बनाया था। उसे इंस्टाग्राम तथा सोशल मीडिया की अन्य एप के माध्यम से महिलाओं से बात करने का शौक है। इसके चलते उसने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 जनवरी 2021 को अपनी आईडी से महिला के पास दोस्ती करने के लिए मैसेज भेजकर चैट की। इसके बाद उसने गंदे संदेश, फोटो व वीडियो भी भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें