फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला ने दहेज प्रताड़ना व ससुर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Thu, 07 Dec 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला का गर्भपात करवाने, अप्राकृतिक यौन शोषण करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और छेड़छाड़ के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी रोहतक जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ मार्च 2021 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसको ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी और गर्भपात भी करवा दिया गया। इस दौरान उसके ससुर, पति व सास ने उसके साथ मारपीट की।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई सुमन ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें