फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहमति संबंध में रह रही में रह रही पंजाब निवासी एक 24 वर्षीय महिला ने अपने साथी पर दुष्कर्म करने व मारपीट के आरोप लगाए हैं। इसके साथ-साथ उसने साथी के परिजनों पर भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। अलेवा थाना पुलिस ने युवक, उसकी मां व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में पंजाब की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने कहा कि वह अलेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक 28 वर्षीय युवक के साथ सहमति संबंध में चार साल से रह रही थी। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हो गए। उसे बाद में पता चला कि जिस युवक के साथ वह रह रही है उसकी शादी हो चुकी है। इसके बाद युवक, उसकी मां, उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की तथा घर से निकालने की कोशिश की। युवक उसके साथ पिछले चार साल से दुष्कर्म रहा था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें