जुलाना। नई अनाज मंडी में फेज 3 का निर्माण कार्य पुरानी ड्राइंग के अनुसार ही होगा। पुरानी ड्राईंग के अनुसार ही कॉमन प्लेटफॉर्म, दुकानें व बूथों का निर्माण होगा। अब 490 बाई 460 फुट का कॉमन प्लेटफॉर्र्म, 20 गुणा 50 की 24 दुकानें, 15 गुणा 37 की 13 मिनी दुकान व 12 गुणा 27 के 14 बूथों का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक अमरजीत ढांडा के प्रयासों से सरकार ने इस निर्माण कार्य के लिए हरी झंडी दे दी है। जल्द ही मसौदा बनाकर मुख्यालय को भेज दिया जाएगा और काम शुरू हो जाएगा। इससे अनाजमंडी में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
कई वर्षों से जुलाना के किसान व आढ़ती नई अनाज मंडी में कॉमन प्लेटफॉर्म बनाने की मांग कर रहे थे। गेहूं व धान के सीजन में मंडी में आवक अधिक होने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी। किसानों को कई घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था। किसानों एवं आढ़तियों ने जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा से एक और कॉमन प्लेटफॉर्म बनाने की मांग की। अमरजीत ढांडा ने किसानों एवं आढ़तियों की मांग को सरकार तक पहुंचाया और कॉमन प्लेटफॉर्म, दुकानों एवं बूथों को को मंजूरी दिला दी। अब जल्द ही कॉमन प्लेटफॉर्र्म, दुकानें व बूथों का मसौदा मुख्यालय को भेजा जाएगा और टेंडर जारी किए जाएंगे। यह प्लेटफॉर्म बनने के बाद मंडी में जाम की स्थिति से छुड़कारा किसानों व आढ़तियों को मिल जाएगा।
पहले नई ड्राईंग के अनुसार होना था निर्माण
जुलाना की नई अनाज मंडी में नई ड्राईंग के अनुसार प्लेटफॉर्र्म , दुकानें व बूथों के निर्माण को सरकार ने हरी झंडी दी थी। नई ड्राईंग के अनुसार प्लेटफॉर्म के बीच दुकानें बनाई गई थी। यह ड्राइंग आढ़तियों को ठीक नहीं लगी, क्योंकि इसमें फसल गिराने की जगह नहीं बचती थी। नई ड्राइंग के अनुसार मंडी की सुंदरता भी भंग हो सकती थी। आढ़तियों ने ड्राइंग बदलवाने के लिए विधायक अमरजीत ढांडा से गुहार लगाई। विधायक ने तुरंत प्रभाव से आढ़तियों की मांगों को पूरा करवा दिया। आढ़तियों ने विधायक से मिलकर यह कार्य करवाने पर आभार जताया।
नई अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों को गेहूं व धान के सीजन में जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता था। अब पुरानी ड्राइंग के हिसाब से मंडी में बड़ा कॉमन प्लेटफॉर्म बनेगा उसी के हिसाब से दुकानें व बूथों की निर्माण करवाया जाएगा। इसे मंडी में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। सरकार ने उनकी मांग मान ली है।
-अमरजीत ढांडा विधायक जुलाना विधानसभा क्षेत्र।
नई अनाज मंडी में फेज 3 का निर्माण कार्य पुरानी ड्राईंग के अनुसार होगा। पुरानी ड्राइंग के अनुसार ही कॉमन प्लेटफॉर्र्म, दुकानें व बूथों का निर्माण होगा। मुख्यालय ने यह पत्र जारी कर दिया है।
-नरेश तायल, जेई मार्केटिंग बोर्ड
।