फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शोर मचाने से रोका तो सेवादार दंपती से साथ तीन युवकों ने की मारपीट

Mon, 22 Jul 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विश्व मानव रुहानी केंद्र में आए सेवादार दंपती के साथ बुधवार रात को तीन युवकों ने मारपीट की। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सेवादार रामनिवास ने बताया कि वह लोडिंग रिक्शा चलाता है। 17 जुलाई की शाम को वह अपनी पत्नी के साथ विश्व मानव रुहानी केंद्र में सेवा देने के लिए आया था। दोनों रात में वहीं पर रुक गए। रात लगभग 12 बजे गेट के सामने तीन युवक शोर मचाने लगे। उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने धक्का मारकर गेट तोड़ने लगे। जब गेट नहीं टूटा तो वे ऊपर से अंदर आ गए। तीनों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान बीचबचाव करने के लिए आई उनकी पत्नी को भी मारा। बचाव के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें