फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऐंचरा कलां में खेतों में डाला जा रहा गेहूं, पक्की फड़ पर नहीं जगह

विज्ञापन
कच्चे में पड़ी गेहूं को बोरियाें में भरा, मौके पर लगा बोरियों का ढेर।
विज्ञापन
सफीदों। गांव ऐंचरा कलां में खरीद केंद्र होने के बावजूद भी खेतों में गेहूं डालने के लिए किसान मजबूर हैं। खेतों में गेहूं डालने के लिए किसान इसलिए मजबूर हैं कि पक्की फड़ पर जगह ही नहीं है। यह स्थिति तब है, जब सरकार ने गांव में गेहूं खरीद केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

गांव ऐंचरा कलां के खेतों में आढ़तियों की ओर से खुले में खेतों के अंदर गेहूं डलवाया जा रहा है और उसे सरकारी बारदाने में भरकर किसी प्राइवेट संस्थान में लगवाया जा रहा है। गेहूं को इस बुरी हालत में खेतों में डलवाया जा रहा है कि गेंहू के ढेर की नीचे कोई तिरपाल आदि भी है और गेहूं को सरकारी बारदाने में भरते वक्त कहीं ना कहीं खेत की मिट्टी भी उसके अंदर भरी जा रही है। इसके अलावा खेत में सरकारी बारदाने की कई गांठें भी पड़ी हुई हैं। गांव ऐंचरा कलां में मार्केटिंग बोर्ड की ओर से खरीद केंद्र बनाया गया है। उसके बावजूद भी यह गेंहू खेतों में डलवाकर तोला जा रहा है। गेहूं को तोल रही लेबर रंजित ने बताया कि सेंटर में जगह नहीं बची है और वह तीन दिन से आढ़ती के कहने पर यहां पर गेहूं तोल रहे हैं। इस मामले में मार्किट कमेटी सफीदों सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है और वह इस मामले की जाकर जांच करेंगे। गेहूं का सीजन जोरों पर है और एकदम से किसानों का गेहूं आने के कारण खरीद केंद्र फुल हो चुके हैं, उठान की समस्या है। हो सकता है कि किसी ने जगह के अभाव में वहां पर गेहूं डाल दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें