शहर की अनाजमंडी से गेहूं की बोरियां ट्रक में लोड करते मजदूर।
जींद। जिले की अनाजमंडियों में उठान को लेकर आढ़तियों व किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही थी। इसको लेकर डीसी व एसडीएम भी मंडियों का दौरान निरंतर कर खरीद एजेंसियों व उठान ठेकेदार को उठान बढ़ाने के निर्देश लगातार दे रहे थे, लेकिन इन निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। इसका असर उठान पर पड़ रहा था, जिसके चलते शनिवार को शहर की अनाजमंडी के आढ़तियों ने डीसी को उठान नहीं होने की शिकायत दी थी। शहर की अनाजमंडी में डीसी के एक लाख क्विंटल उठान के आदेश के बावजूद भी रविवार को लगभग 70 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हुआ।
जिसके बाद रविवार को उठान के कार्य में तेजी लाई गई और उठान का कार्य सुबह ही शुरू कर दिया गया था। शनिवार सायं तक उठान का कार्य कम होने पर डीसी ने रविवार से एक लाख क्ंिवटल गेहूं का उठान सुनिश्चित करने के निर्देश उठान ठेकेदार को दिए थे। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। जिसके चलते रविवार को उठान के कार्य में तेजी आई। जिससे उठान का कार्य 45 प्रतिशत से बढक़र 50 प्रतिशत तक पहुंचा। अन्य दिनों में उठान लगभग दो प्रतिशत ही हो पाता था। शनिवार तक मंडियों में 28 लाख 9 हजार 400 क्ंिवटल के लगभग उठान हो पाया था। डीसी के निर्देशों के अनुसार रविवार को देर रात तक एक क्ंिवटल गेहूं का उठान बढ़ाना सुनिश्चित करना था। अब अगर उठान के कार्य में कुछ हद तक तेजी लाई जाती है तो मंडियों में आढ़तियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब मंडियों में आवक भी 50 प्रतिशत तक कम हुई है। जिसके कारण आगामी दिनों में मंडियों में गेहूं को लेकर आढ़तियों व किसानों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उठान के कार्य में आई तेजी
डीसी के आदेशों के बाद शहर की अनाजमंडी में बीते दिनों की अपेक्षा ज्यादा उठान हुआ है। रोहतक रोड स्थित नई अनाजमंडी से लगभग 70 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। इससे पहले यह उठान 40 हजार क्विंटल के आसपास रहता था। रविवार को खरीद नहीं हुई। केवल उठान का कार्य ही चला। अब आगामी दिनों में भी लगातार उठान के कार्य में तेजी आएगी। जिससे मंडियों में आढ़ती व किसान को कोई परेशानी नहीं होगी।
-संजीव कुमार मार्केट कमेटी सचिव जींद।