फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिनभर मौसम रहा साफ, शाम को छाए हल्के बादल

विज्ञापन
07जेएनडी32: शुक्रवार को सुबह के समय खेत में ​खिली फसल । संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को हल्के बादल छाए। इसके अलावा हवा की गति भी तेज रही। आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। सुबह दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई थी।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम में आद्रता 50 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। आकाश में बादलावाई भी बनी रहेगी। ज्यादा गर्मी से गेहूं की फसल को नुकसान होने का डर बना रहेगा। गेहूं को फिलहाल ठंड की जरूरत होती है। इसके अलावा सब्जियों की फसल के लिए मौसम सामान्य है। रात व सुबह के समय ठंड बढ़ती है, लेकिन दिन में आमजन को धूप से राहत जरूर मिलती है। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि आगामी तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 11 फरवरी को आसमान में बादलवाई होने की संभावना है। मौसम फल व सब्जियों के अनुकूल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें