फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब के बनाए संविधान से नहीं होने देंगे छेड़खानी : सुरजेवाला

Mon, 21 Apr 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी21: नरवाना के हुडा ग्राउंड में संविधान बचाओ अ​धिकार बचाओ सम्मेलन को संबो​धित करते हुए र
विज्ञापन
नरवाना (जींद)। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हुडा ग्राउंड में संविधान बचाओ-अधिकार बचाओ’ सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शिरकत की।
विज्ञापन

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के निर्मित संविधान पर हो रहे हमलों और दलितों के अधिकारों को खत्म करने की साजिश के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होगी। भाजपा की मोदी व नायब सैनी सरकार बाबा साहेब के भारत के अधिकारों पर साजिशन हमला कर रहे हैं। जहां एक तरफ संविधान में दलितों के आरक्षण को भाजपा खत्म कर रही है, वहीं दलितों के कल्याण की स्कीमों का बजट घटाकर साजिश के तहत सरकार में हिस्सेदारी से बाहर निकाला जा रहा है। यह बाबा साहेब आंबेडकर की सोच व शिक्षा, दोनों के ही खिलाफ है।
सुरजेवाला ने संविधान और दलित अधिकारों पर हो रहे हमलों को सिलसिलेवार गिनवाते हुए एक नए संघर्ष की शुरुआत की हुंकार भरी। कहा, बाबा साहेब की जयंती पर संकल्प लें कि बाबा साहेब के सपनों को साकार करेंगे और भाजपा की दलित विरोधी सोच को हराने का काम करेंगे। इस मौके पर बृजेंद्र सुरजेवाला, जगरूप सुरजेवाला, कैलाश सिंगला, अमनदीप बेलरखा, किताब सिंह प्रेमी व जियालाल गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें