जींद। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर घोघड़िया गांव में शिक्षा का इनामी महादंगल का आयोजन होगा। शुक्रवार को आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने महंत शुक्राई नाथ योगी पहुंचे और पर ग्रामीणों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में जो विद्यार्थी, शिक्षक दूर-दूर से आएंगे उनके ठहरने, खाने की व्यवस्था को लेकर भी मीटिंग में चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने मीटिंग में हुई बातों का दोनों हाथ उठा कर समर्थन किया। महंत शुक्राई नाथ योगी ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भारी संख्या में विद्यार्थी पहुंचेंगे। इस तरह के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना जो उन्हें आगे लेकर जाती है। शिक्षा के माध्यम से युवा अपने सपनों को पूरा कर सकते है।
उन्होंने बताया कि एचएसएससी, सीईटी पैटर्न पर परीक्षा प्रतियोगिता होगी। प्रथम पुरस्कार दो लाख एक हजार, द्वितीय एक लाख 51 हजार, तृतीय एक लाख एक हजार, चतुर्थ 71 हजार, पंचम 51 हजार, छठा 31 हजार, सातवां 21, आठवां 11 हजार, नौवां 5100, दसवां 3100, 11वां 2100 के अलावा 12 से 21वें स्थान के 10 विजेताओं को 1100-1100, 22वें से 51वें स्थान पर रहने वाले 30 विजेताओं को 500-500 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर दीपक बूरा, रामकुमार घोघडिय़ा, रघुबीर प्रिंसिपल, दिलबाग आर्य, कुलबीर, जयबीर, रामनिवास, भगत सिंह, चांदीराम, मक्खन, अनिल पंच, शेर सिंह, विजयपाल, गुरमेल मौजूद रहे।