08जेएनडी08-सेक्टर-8, जहां के बूस्टिंग स्टेशन और सीवरेज व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। संवाद
जींद। शहर के सेक्टरों के हालात सुधरेंगे। जल आपूर्ति और सीवर लाइन को दुरुस्त करने के लिए एएमसी (एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रेक्ट) और ओएंडएम पांच (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) कार्यों को मंजूरी दी गई है। इस पर करीब 1.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जनवरी में 90 प्रतिशत कार्याें की तकनीकी बीड खोल दी है जबकि शेष कार्याें की बीड इस माह खोली जाएगी।
इसके बाद मार्च में इन कार्याें का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके तहत विभिन्न और सेक्टरों की जल आपूर्ति योजनाओं, मुख्य जल संयंत्र, बूस्टिंग स्टेशनों पांच और सीवर डिस्पोजल वर्क्स के रखरखाव पर लगभग 1.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टरों में स्थापित ट्यूबवेल, बूस्टिंग स्टेशन, वाॅल्व, पंप मोटर, क्लोरिनेशन सिस्टम और सीवर लाइनों के संचालन व रखरखाव के लिए अलग-अलग एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। सेक्टर-6, 7, 8 और नौ की जल आपूर्ति योजना के तहत सेक्टर-8 के ट्यूबवेल नंबर-16, सेक्टर-9 के ट्यूबवेल नंबर-18, 19 और सेक्टर-9 बूस्टिंग स्टेशन की मशीनरी आदि पर 10.97 लाख खर्च होंगे।
सेक्टर-11 एक्सटेंशन स्थित बूस्टिंग स्टेशन के वार्षिक रखरखाव पर 14 लाख खर्च होंगे। मुख्य जल संयंत्र के वार्षिक रखरखाव के तहत स्लुइस वाल्व, पंपिंग मशीनरी, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, स्वच्छता, लॉन, पौधों व गमलों के रखरखाव और सिविल रिपेयर कार्यों पर 36.97 लाख खर्च किए जाएंगे। संवाद