फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना में बारिश से सड़कों पर भरा पानी, ओल्ड कोर्ट रोड पर हालात बेकाबू

Thu, 10 Jul 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी30: नरवाना में बरसात के बाद पानी में बंद हुई बस। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। वीरवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने नरवाना की सड़कों को दरिया में तब्दील कर दिया। करीब पौने घंटे तक लगातार हुई बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा खराब हालत ओल्ड कोर्ट रोड की रही, जहां पानी की गहराई चार फीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन

राहगीरों और वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जिन्हें लोग धक्का मारकर बाहर निकालते नजर आए। एक प्राइवेट बस भी पानी में बंद हो गई जिससे ट्रैफिक काफी देर तक बाधित रहा। बारिश के ठीक बाद स्कूलों की छुट्टी का समय होने से स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं दुकानदारों का कहना है कि उन्हें हर बारिश से पहले डर बना रहता है लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई इंतजाम नहीं किए गए ताकि यहां पर जलभराव न हो।

10जेएनडी30: नरवाना में बरसात के बाद पानी में बंद हुई बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें