फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस ने वकील की गाड़ी का किया 500 रुपये का चालान

Thu, 10 Jul 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय में बिना पार्किंग के खड़ी करने पर पुलिस ने वकील की गाड़ी का चालान कर दिया। वकील गाड़ी को डीसी कार्यालय के सामने खड़ी कर कोर्ट चला गया था जबकि वहां पर सरकारी और निजी गाड़ियां भी खड़ी थी। इस पर वकील ने डीसी, एसपी और जिला बार एसोसिएशन को शिकायत भेजकर चालान रद्द करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


अमरहेड़ी निवासी अर्जुन सिंह ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह जिला एवं सत्र न्यायालय जींद में बतौर अधिवक्ता नियमित रूप से वर्ष 2022 से प्रेक्टिस कर रहे हैं। वह सात जुलाई को अपनी गाड़ी में जिला न्यायालय आए थे। बारिश के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी तहसील कार्यालय के पास खड़ी कर दी। बाद में मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि उनकी गाड़ी का अवैध पार्किंग का 500 रुपये का चालान किया गया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भेजकर चालान रद्द करने की मांग की है।



एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की नंबर प्लेट वाली गाड़ी का किया चालान

वीरवार को भी डीसी कार्यालय में अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ी का 500 रुपये का चालान किया गया। वह गाड़ी निजी थी और उस गाड़ी के आगे नंबर प्लेट पर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट लिखा हुआ था। गाड़ी तहसील कार्यालय की ओर खड़ी थी जहां पर वाहनों का आवागमन है। इस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनका अवैध पार्किंग का चालान कर दिया। गाड़ी किसकी थी बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें