फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडर पास में भरा पानी, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
भड़ताना-ललित खेड़ा रेलवे अंडर पास में जमा पानी को दिखाते ग्रामीण। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा के भड़ताना-ललित खेड़ा रेलवे अंडरपास में जमा बरसाती पानी के चलते ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। भड़ताना गांव की अटल युवा समिति के प्रधान संदीप सिंहमार, पूर्व सरपंच देवेंद्र, जगदीश, भीष्म, डॉ. सतबीर, प्रवीण नरवाल, सुनील व ललित खेड़ा के सुनील मलिक व राकेश ने कहा कि भड़ताना-ललित खेड़ा रेलवे अंडरपास में कई फुट बरसाती पानी जमा हो चुका है। जिस कारण यह रास्ता पूरी तरह से जाम हो चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि इस पानी से लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी को निकालने की गुहार लगाई हैं। ग्रामीणों का कहना था कि मोरखी-लुदाना रेलवे अंडरपास में पानी में डूबने के कारण दो वर्ष पहले एक बुजुर्ग की जान भी जा चुकी है। रेलवे के सीनियर इंजीनियर सुरेंद्र छोक्कर ने कहा कि भड़ताना-ललित खेड़ा अंडरपास में जमा बरसाती पानी की निकासी करवाई जाएगी। ताकि यहां के ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ज्यादा बारिश के कारण आरओबी में पानी जमा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें