राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दो अक्तूबर से 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रत्येक ग्राम स्तर तक जन कल्याणकारी योजनाओं व मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रेखा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कानूनी सेवा सप्ताह, सड़क सुरक्षा सप्ताह, गांधी जयंती, 10 अक्तूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस, 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, 15 अक्तूबर को विश्व विद्यार्थी दिवस, 24 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस, नौ नवंबर को राष्ट्रीय लीगल लिट्रेसी दिवस व 14 नवंबर को बाल दिवस का आयोजन किया जाएगा।