फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पंचायत राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर मतदान केंद्र बनाए

Sat, 07 Jun 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिला में 15 जून को होने वाले पंचायत राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंचायत उपचुनावों के शांतिपूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए जिला जींद के खंड जींद, अलेवा, उचाना और पिल्लूखेड़ा की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

खंड जींद की ग्राम पंचायत किशनपुरा के लिए मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्थापित किया गया है, जिसमें वार्ड संख्या 1 से 8 तक के कुल 1237 मतदाता शामिल हैं। ग्राम पंचायत बिशनपुरा के लिए दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (दाईं ओर में) जिसमें वार्ड संख्या 1 से 5 तक के 1060 मतदाता शामिल हैं और मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्ड संख्या 6 से 10 तक के 1012 मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बिरोली के लिए भी दो मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान केंद्र राजकीय उच्च विद्यालय में वार्ड संख्या 1 से 5 तक के 964 मतदाता शामिल हैं । खंड अलेवा की ग्राम पंचायत थुआ के लिए चार मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खेड़ी बुल्ला के लिए मतदान केंद्र 10 राजकीय मिडिल विद्यालय (मध्य में) में स्थापित किया गया है, जिसमें वार्ड संख्या 1 से 7 तक के 766 मतदाता शामिल हैं। ग्राम पंचायत दुड़ाना के लिए मतदान केंद्र 11 राजकीय उच्च विद्यालय (बाईं ओर) में स्थापित किया गया है, जिसमें वार्ड संख्या 10 के 218 मतदाता शामिल हैं।
उचाना की ग्राम पंचायत काब्रछा के लिए तीन मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान केंद्र 12 और 13 राजकीय उच्च विद्यालय में स्थापित किए गए हैं, इनमें वार्ड संख्या 1 से 5 तक के 1304 मतदाता और वार्ड संख्या 6 से 11 तक के 1291 मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्र 14 राजकीय उच्च विद्यालय (बाईं ओर) में स्थापित किया गया है, जिसमें वार्ड संख्या 12 से 16 तक के 1485 मतदाता शामिल हैं।
खंड पिल्लूखेड़ा की ग्राम पंचायत गांगोली के लिए चार मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान केंद्र 15, 16, 17 और 18 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाईं ओर) में स्थापित किए गए हैं, जिनमें वार्ड संख्या एक से 4 के 1170 मतदाता, वार्ड 5 से 8 के 1141 मतदाता, वार्ड 9 से 12 के 1136 मतदाता और वार्ड 13 से 16 के 1037 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें