फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में हुई वोट चोरी : विनेश फोगाट

Tue, 11 Nov 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी21: जुलाना में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक विनेश फोगाट। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि इस बार सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में वोट चोरी हुई हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिना सबूतों के वोट चोरी का आरोप नहीं लगाया है। उनके पास पुख्ता सबूत मौजूद हैं, वह जल्द ही जनता के सामने उजागर करेंगे।
विज्ञापन

विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि देशभर में हुए हालिया चुनावों में जिस तरह से मतदान प्रतिशत की जानकारी अब तक चुनाव आयोग की ओर से सांझा नहीं की गई है। वह गंभीर सवाल खड़े करता है। पारदर्शिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी पहचान होती है, चुनाव आयोग इस पर स्पष्टीकरण नहीं देता तो जनता के मन में संदेह और गहरा होगा।
विनेश फोगाट ने कहा कि अगर बिहार में वोट चोरी नहीं हुई तो वहां निश्चित रूप से बदलाव देखने को मिलेगा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश की जनता की आवाज उठा रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की कीमत सबसे ज्यादा होती है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इस मुद्दे को पूरे दमखम से उठाएंगे ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें