फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेफ चैंपियनशिप में वीरेंद्र सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
26jjrp15- गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित डेफ चैंपियनशिप में मौजूद वीरेंद्र उर्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास (झज्जर)। क्षेत्र के गांव सासरौली निवासी भीम व अर्जुन अवॉर्डी पहलवान वीरेंद्र सिंह ने गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित डेफ चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 79 किलो भार वर्ग में विरोधी को 10-0 से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का किया।
वीरेंद्र सिंह की जीत से क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 24 दिसंबर को हुई जिसमें जाने माने मूकबधिर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जीत के बाद वीरेंद्र फरवरी में आयोजित राष्ट्रीयस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें विजयी होने के बाद जून में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पैर में चोट लगने के कारण वे जुलाई से अक्तूबर तक घर पर रहे और अभ्यास नहीं कर पाए। इस कारण वे 2025 में आयोजित डेफ ओलंपिक में भी हिस्सा नहीं ले पाए। वीरेंद्र सिंह उर्फ गुंगा पहलवान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे देशवासियों मेरी कलम बहुत दिनों से खामोश थी। चोट के कारण डेफ ओलंपिक 2025 नहीं खेल सका। एक बार फिर से हरियाणा राज्य मूक-बधिर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें