फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खुद ही कर दिया पांडु पिंडारा आरओबी का उद्घाटन

विज्ञापन
ओरओबी का उद्घाटन करती खुशी लाकड़ा व ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
गोहाना रोड पर पांडु पिंडारा में बनकर तैयार हो चुके आरओबी का ग्रामीणों ने खुद ही शुभारंभ कर दिया। गांव की बेटी खुशी लाकड़ा ने रिबन काटकर व नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। हालांकि अभी तक प्रशासनिक रूप से इस आरओबी का उद्घाटन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन साल से पांडु पिंडारा गांव में गोहाना रोड पर आरओबी बन रहा था। जिसकी वजह से गोहाना व आसपास के गांवों में जाने वाले वाहन पिंडारा गांव के अंदर से होकर गुजरते हैं। इसके अलावा पिंडारा गांव के लोग भी पिछले तीन वर्षों से यहां निर्माण कार्य चलने से परेशान हैं। एक सप्ताह पहले पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुछ एनओसी लेने के कार्य ही बाकी हैं। इसमें रेलवे, बीएंडआर तथा प्रशासनिक अनुमति व इंजीनियरों की टीम की जांच बाकी है। इससे पहले ही वाहन इस आरओबी से गुजर रहे हैं। बीच-बीच में इस पुल को बंद कर दिया जाता था। इसके बाद फिर से वाहन गांव के अंदर से होकर गुजरने लगते हैं। अब पुल बनकर तैयार है। इसके प्रशासनिक उद्घाटन का इंतजार नहीं करते हुए ग्रामीणों ने रविवार को अपनी बेटी खुशी लाकड़ा के हाथों इस पुल का शुभारंभ करवा दिया। खुशी लाकड़ा ने रिबन काटकर व नारियल फोड़कर आम जनता के लिए इस आरओबी को खोल दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि अब यहां से आवागमन शुरू हो चुका है। इस मौके पर पंच जसविंदर सिंह लाकड़ा, गौरव यादव, जोगेंद्र उर्फ जोगा ढांडा, नफे सिंह, दिनेश शास्त्री, आदित्य नारायण व प्रीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

फिलहाल प्रशासन की तरफ से आरओबी का शुभारंभ नहीं किया गया है। यदि ग्रामीणों ने खुद ही पुल का उद्घाटन कर लिया है तो इसके बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है। -दलबीर सिंह, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें