फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसआई और कॉन्स्टेबल का बस अड्डे पर शराब पीते वीडियो वायरल, सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा के जींद में दो पुलिस वालों पर मंगल भारी हो गया। ड्यूटी के वक्त शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने तुरंत प्रभाव से दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें राकेश श्योराण सब इंस्पेक्टर हैं तो कॉन्स्टेबल सुखविंद्र।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक वर्दीधारी पुलिस कर्मचारी और एक अन्य को साथ बैठकर शराब पीते देखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पता चला कि नरवाना के रहने वाले इन दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी जींद के नए बस अड्डे पर थी।
14 जुलाई 2025, सोमवार को दोनों का मौज-मस्ती का मूड हुआ तो बोतल लेकर बैठ गए। खाया-पीया और घरों को लौट गए। इनको लगा कि किसी को पता नहीं चला लेकिन वीडियो बनाने वाला कोई न कोई आसपास ही था। वह अपना काम कर गया। वीडियो में सब इंस्पेक्टर को पुलिस की वर्दी में तो कॉन्स्टेबल को सादे कपड़ों में देखा गया।
विज्ञापन

उधर, सोशल मीडिया पर घूम रहा वीडियो जींद के एसपी कुलदीप सिंह के संज्ञान में भी आया। अब इन दोनों पर कार्रवाई होना लाजमी था। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी कुलदीप सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को पहले लाइन हाजिर कर दिया था। अब दोनों को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें