फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सोते हुई घुटा दम, हिलने तक का नहीं मिला मौका

Wed, 29 Oct 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी32-खेत में बने कोठड़े में चारपाई पर पड़े दोनों शव। संवाद
विज्ञापन
जींद। बड़ौदा गांव में मंगलवार की रात हीटर के तारों में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने से दो युवक जिंदा जल गए। आग लगने से दोनों का सोते-सोते दम घुट गया और फिर उन्हें हिलने तक का मौका नहीं मिला और दोनों चारपाई पर ही जल गए।
विज्ञापन

हादसे के वक्त गांव के अशोक (33) और अमरजीत उर्फ सोनू (34) खेत में बने कोठड़े (खेत में बने मकान) में सो रहे थे। बुधवार सुबह जब लोग खेत में पहुंचे तो जला हुआ कोठड़ा देखकर हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अमरजीत और अशोक दोनों बचपन से गहरे दोस्त थे।
अशोक अक्सर अपने खेत में बने कोठड़े में रहता था। मंगलवार रात को भी दोनों खेत में बने कोठड़े में सोने के लिए गए थे। उन्होंने सर्दी से बचने के लिए हीटर चालू कर दिया लेकिन जब वह सो गए तो हीटर के तारों में शॉर्ट-सर्किट हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद कोठड़े में धुआं से दोनों का दम घुट गया। फिर आग ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। बड़ौदा गांव में बुधवार को दो युवकों की मौत होने की सूचना गांव में मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक एक ही मोहल्ले से थे जो आपस में दोस्त थे। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक, अमरजीत काफी समय एक साथ बीतते थे।
पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल
अशोक की मौत होने से सात साल के बेटे, छह साल की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार को यकीन नहीं हो रहा कि अब अशोक कभी लौट कर नहीं आएगा। पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके बचपन में ही उसके पिता का देहांत हो गया था।
दो भाइयों में बड़ा था अमरजीत
अमरजीत दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई स्पोर्टस मैन है जो रोहतक में ट्रेनिंग ले रहा है। अमरजीत अपने पीछे पिता, मां, भाई व दादी, दो विवाहित बहनों को छोड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि अमरजीत पढ़ाई में होशियार था। पहले वो यूपीएससी की तैयारी भी किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें