13जेएनडी10: वर्षा भोला। स्रोत संवाद
जींद। श्री साई सोसाइटी की ओर से वर्षा भोला शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों में युवाओं व महिलाओं को एचआईवी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। वर्षा शहर की कॉलोनियों में भी शिविर लगाकर एचआईवी से बचाव की जानकारी दे रही हैं।
श्री साई सोसाइटी ने पिछले दो वर्षों से विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित भविष्य के लिए सही जानकारी उपलब्ध करवाना है। अभियान के तहत युवाओं को एचआईवी संक्रमण के कारण, इसके फैलने के तरीके, बचाव के उपाय और समय पर जांच व उपचार के महत्व की जानकारी दी जा रही है। युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
वर्षा भोला ने बताया कि श्री साई सोसाइटी का लक्ष्य आने वाले समय में और अधिक संस्थानों तक पहुंचकर अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करना है, ताकि समाज को एचआईवी मुक्त और स्वस्थ बनाया जा सके। संवाद