फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 304 छात्रों ने दी नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा, 82 रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
13जेएनडी12 : परीक्षा के बाद खुशी से उछलते छात्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। कस्बे के पीएमश्री कन्या स्कूल में 304 छात्रों ने नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा दी और 82 अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्राचार्य सुनील सिंह नेहरा की देखरेख में शांतिपूर्वक हुई। परीक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह साढ़े 11 बजे परीक्षा शुरू हुई और डेढ़ बजे खत्म हुई।
परीक्षा केंद्र का खंड शिक्षा अधिकारी रेनू शर्मा और सहायक सुरेंद्र ने निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र पर जयप्रकाश जांगिड़ केंद्र पर्यवेक्षक नवोदय स्कूल, रंजीता सैनी सहायक केंद्र पर्यवेक्षक नवोदय स्कूल, पिंकी कुंडू केंद्र अधिक्षक, सुभाष सैनी उप केंद्र अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य सुनील सिंह नेहरा ने कहा कि परीक्षा पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक हुई। परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। परीक्षा का परिणाम आने पर नवोदय स्कूल में छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। परीक्षा के लिए पांचवी कक्षा के 386 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से 339 छात्रों ने हिंदी को चुना तो 47 छात्रों ने अंग्रेजी को।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें