कानूनी जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं न्यायाधीश। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम आदमी को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कानूनी साक्षरता वैन चलाई है। इसको जिला एवं सत्र न्यायाधीश अराधना साहनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रेखा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दो दिनों के लिए हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक ट्रैवलर मोबाइल वैन भेजी गई है। यह 12 व 13 अक्तूबर तक ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करेगी और पैनल अधिवक्ता लोगों के कानूनी मसलों को त्वरित समाधान करेंगे। सीजेएम रेखा ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 13 अक्तूबर को एडीआर सेंटर में मेगा सर्विस शिविर का आयोजन किया जाएगा।