फोटो 12जेएनडी22-अध्यक्ष वीपी गर्ग के प्रतिष्ठान पर अशोक बुवानीवाला का स्वागत करते कार्यकर्ता। स
जींद। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वैश्य समाज के युवाओं की राजनीति में कम भागीदारी के कारण समाज लगातार पिछड़ रहा है। आज कोई भी काम राजनीति के बिना संभव नहीं है। इसलिए समाज को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति में सक्रिय भागीदारी बढ़ानी होगी।
वह बुधवार को डॉ. राजकुमार गोयल की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद जींद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष वीपी गर्ग के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल मित्तल, जिला अध्यक्ष बीएस गर्ग भी मौजूद रहे।
अशोक ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से वैश्य समाज का मजबूत गढ़ रहा है लेकिन पिछले 15-20 वर्षों में समाज के लोगों ने अपनी राजनीतिक गिरदावरी कमजोर कर दी है। संवाद