फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अपोलो चौक पर नालों की सफाई के दौरान हंगामा, दुकानदारों के किया विरोध

विज्ञापन
18जेएनडी42: कार्रवाई का विरोध करते हुए दुकानदार। स्रोत राहगीर। - फोटो : नदी में किशोर के डूबने के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन
नरवाना। शहर के ओल्ड कोर्ट रोड पर नालों की सफाई के लिए नगर परिषद की टीम को वीरवार को विरोध का सामना करना पड़ा। अपोलो चौक पर जैसे ही टीम ने नालों की सफाई के लिए बने रैंप को तोड़ना शुरू किया तो दुकानदारों ने विरोध जाताया और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दुकानदार एकत्रित होकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और ईओ के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। सूचना मिलने पर नगर परिषद के ईओ रविंद्र कोहाड़ स्वयं मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।
इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई और टीम को काम बीच में ही रोककर लौटना पड़ा। अब शुक्रवार को एसडीएम सहित अन्य विभागों के अधिकारी अपोलो चौक का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई तय करेंगे।
विज्ञापन

27 फरवरी को जींद में हुई ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में ओल्ड कोर्ट रोड के दोनों तरफ नालों की सफाई का मामला उठाया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि लंबे समय से नालों की सफाई नहीं हो रही जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित है।
नगर परिषद ने इस दिशा में कार्रवाई करते हुए ईओ रविंद्र कोहाड़ के निर्देश पर एक टीम का गठन किया। गठित टीम में जेई कपिल, जेई रविंद्र, सफाई निरीक्षक विशाल और कार्यवाहक दरोगा को शामिल किया गया।
टीम को जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और 15 सफाई कर्मचारियों के साथ 19 मार्च से सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। टीम ने ओल्ड कोर्ट रोड के कुछ हिस्सों में काम पूरा भी कर लिया, लेकिन अपोलो चौक पर विवाद खड़ा हो गया।
दुकानदारों का कहना है कि सड़क का स्तर पहले से ही नीचे है, ऐसे में रैंप तोड़ने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं ईओ का कहना है कि निरीक्षण के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो रैंप हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें