फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेत मजदूर यूनियन ने 50 लाख मुआवजे की मांग की

विज्ञापन
19जेएनडी20: सफीदाें पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे को लेकर खेत मजदूर यूनियन बैठक करते हुए। स्रोत - फोटो : नदी में किशोर के डूबने के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की जिला व राज्य कमेटी के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को एक बैठक आयोजित की। कामरेड सूरजभान की अध्यक्षता में उपमंडल नागरिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने सात मार्च को सफीदों की पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे पर दुख व्यक्त किया जिसमें अब तक 11 मजदूरों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य प्रधान जगमाल सिंह ने कहा कि कई महिला मजदूर अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि दोषी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और श्रम कानूनों को लागू किया जाए। प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
घायलों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित कर उन्हें 10 लाख रुपये की सहायता राशि मिले। सभी फैक्ट्रियों में मजदूरों को सुरक्षा हेतु सेफ्टी किट अनिवार्य रूप से प्रदान की जाए। इस अवसर पर पूर्व राज्य प्रधान सुशील हाट, कपूर सिंह छैनों, कामरेड शीशपाल, बिजेंद्र और राधेश्याम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें