फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संयुक्त किसान मोर्चा का धरना जारी, किसानों की समस्या के समाधान की मांग

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। धरने पर बैठे कर्मचारी। स्रोत किसान।
विज्ञापन
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले तहसील कार्यालय परिसर में किसानों का धरना सोमवार को को भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता सुरजन खरल ने की। मंच संचालन मास्टर बलजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन

बलदेव सिंह ढाकल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान और मजदूर वर्ग लगातार परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नशाखोरी और भुखमरी ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। उनका कहना था कि इन परिस्थितियों का सीधा असर आने वाली पीढ़ी और खेती-किसानी पर पड़ रहा है।
उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में किसानों को खाद जैसी आवश्यक कृषि सामग्री के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जल, जंगल और जमीन पर बढ़ते खतरे को लेकर भी चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने सरकार से किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान करने, कृषि संबंधी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और किसान हित में ठोस नीतियां लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने में सतबीर चोपड़ा, सतबीर फौजी, सतबीर खरल, हवा सिंह, रत्न सिंह चोपड़ा, चंद्रभान, जयपाल, नरेश, मांगे राम, फतेह सिंह, रामकुमार सैंडिल, हरिकेश, शमशेर सिंगवाल, सतबीर बदनपुर, महेंद्र मोर सहित बड़ी संख्या में किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें