फोटो 22जेएनडी05-पुलिस गिरफ्त में भैंस चोरी के मामले में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। एवीटी स्टाफ ने पशु चोरी मामले में एक और आरोपी उत्तर प्रदेश के गांव मंडावर निवासी रासीद को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। जुलाना निवासी अजय ने दो माह पहले दर्ज एफआईआर में बताया था कि गांव जैजैंवती स्थित उसकी भैंसों की डेयरी से तीन-चार लोग ताला तोड़कर नौ लाख रुपये मूल्य की चार भैंसें चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच एवीटी स्टाफ को सौंपी गई थी। जांच के दौरान एवीटी ने उत्तर प्रदेश के शामली निवासी सारिक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रासीद का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 10 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। संवाद