फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाट रोड के पास स्थित राजवाहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे पानीपत लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को गांव बहादुरपुर निवासी 30 वर्षीय रवि मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहा था। जब वह हाट रोड स्थित राजवाहे के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी,ह्य जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने रवि को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन रवि को लेकर पानीपत के लिए चल दिए, मगर रास्ते में ही रवि ने दम तोड़ दिया। रवि जेसीबी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने रवि के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें