उचाना। पुराना रजबाहा रोड स्थित कपास मंडी के पास स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में पार्टी के युवा प्रको,्ठ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को हुई। इस दौरान पश्चिमी हरियाणा युवा अध्यक्ष व गायक कुलदीप दनौदा (केडी) ने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक पर है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। आज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का युवा बदलाव चाहता है। आम आदमी पार्टी को शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर काम करना आता है। दिल्ली, हरियाणा के साथ लगता है। वहां सरकारी स्कूल भी निजी स्कूलों से बेहतर बनाए गए हैं। इसी प्रकार दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं वहां की आम आदमी पार्टी सरकार दे रही है। दिल्ली की जनता से जो वायदे किए जाते हैं, वह पूरे भी होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सभी पार्टियों का राज देख चुकी है। इस बार आम आदमी पार्टी का मौका देने का मन प्रदेश के मतदाता बना चुके हैं।
दीपक जैन ने कहा कि आज देश में बदलाव की शुरूआत पंजाब के चुनाव से हो चुकी है। अब जहां भी चुनाव होंगे वहां पर आम आदमी पार्टी सत्ता में आएगी। हिमाचल, गुजरात में तो भाजपा अपनी संभावित हार से डर रही है। आप को कैसे रोका जा सके, इसको लेकर ही भाजपा के नेता निरंतर लगे हुए हैं। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष विक्रम चहल, वीरेंद्र प्रधान, एडवोकेट मनोज श्योकंद, हनुमान जैन कापड़ो, कृष्ण कामरेड, विपिन कंदौला, सुमित चहल, विजय गोयल, कुलबीर लाठर, विकास कंसल, विकास भारद्वाज, हितैष सिंगला मौजूद रहे।