फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बढेंगी हीमोफीलिया मरीजों के इलाज की सुविधा : डॉ. चालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हीमोफीलिया सोसायटी जींद की ओर से विश्व हीमोफीलिया दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नागरिक अस्पताल के हीमोफीलिया के नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार चालिया ने कहा कि जल्द ही अस्पताल में हीमोफीलिया मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल नागरिक अस्पताल में फैक्टर आठ व नौ के टीके उपलब्ध रहते हैं, लेकिन जल्द ही फैक्टर - सात के टीके भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह हीमोफीलिया मरीजों की अगल-अलग श्रेणी के अनुसार इलाज के टीके हैं। इसके बाद लोगों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि हीमोफिलया में मरीज में खून का थक्का जमने की प्रक्रिया बंद हो जाती है। इससे खून का बहाव नहीं रुकता। पीड़ित व्यक्ति को जब भी अंदरूनी या बाहरी चोट लगती है, तो उसका खून लगातार बहता रहता है। इससे कई बार लोगों के लिए गंभीर खतरा भी पैदा हो जाता है। इसके उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में हर समय फैक्टर-8 और 9 हमेशा उपलब्ध रहते हैं। जल्द ही फैक्टर-7 की सुविधा भी मिलने वाली है। इस दौरान मनोरोग विशेषज्ञ दीपिका लोहान ने हीमोफिलिया ग्रस्त व्यक्ति के परिवार की महिलाओं को तनावरहित जीवन जीने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीमारी से लड़ रहे बच्चों का लालन-पालन कर सकती हैं। यदि महिला खुद मजबूती से इसका सामना करती हैं तो वह अपने बच्चों को समाज मे आगे अच्छे मुकाम तक ले जा सकती है। सोसाइटी के प्रधान आशुतोष शर्मा ने कहा कि इस रोग से ग्रस्त लोगों को मजबूत इच्छा शक्ति से जीवन जीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें