फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जापान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये ठगे, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विदेश में नौकरी दिलाने और जापान में 1.70 लाख रुपये मासिक वेतन का झांसा देकर उचाना खुर्द के युवक रोहित से 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोप है कि इमिग्रेशन एजेंट ने युवक को पहले इंडोनेशिया भेज दिया और वहां पहुंचने पर बाकी रकम देने का दबाव बनाया। रुपये नहीं देने पर उसे वहीं फंसे रहने की धमकी दी।
विज्ञापन


उचाना खुर्द निवासी रोहित ने एफआईआर में बताया कि उसने सोमबीर द्वारा प्रसारित विदेश में रोजगार दिलाने संबंधी विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसने कैथल रोड स्थित सरकारी आईटीआई के पास पटियाला चौक पर बीजीएस इमिग्रेशन कंसल्टेंट से संपर्क किया। आरोप है कि सोमबीर ने उसे जापान में पक्की नौकरी, 1.70 लाख रुपये मासिक वेतन और डेढ़ साल का अनुबंध दिलाने का भरोसा दिया। शुरुआत में तीन लाख रुपये लेकर पहले इंडोनेशिया भेजने और 45 दिन बाद जापान का वर्क वीजा दिलाने की बात कही गई थी।

गोल्ड लोन लेकर दिए रुपये, इंडोनेशिया पहुंचते ही मांगे आठ लाख

रोहित ने बताया कि उसने अपने गहने गिरवी रखकर बैंक से गोल्ड लोन लिया और 20 अगस्त 2025 को तीन लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद परिवार ने चार लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये फोन-पे के माध्यम से आरोपी के खाते में जमा करवाए। आठ जनवरी 2026 को साहिल नामक व्यक्ति के खाते से तीन लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये आरोपी के खाते में भेजे गए। इंडोनेशिया पहुंचते ही सोमबीर ने शेष आठ लाख रुपये देने का दबाव बनाया और कहा कि रकम नहीं देने पर वह वहीं फंसा रह जाएगा। युवक ने बताया कि वह इस धमकी से डर गया और परिवार से बाकी रकम का इंतजाम करने को कहा। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने न तो उसे जापान भेजा और न ही उसका पासपोर्ट वापस किया। भारत लौटने के लिए उससे ऐसा वीडियो भेजने को कहा गया, जिसमें वह अपनी मर्जी से वापस आने और एजेंट की कोई गलती नहीं होने की बात कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोमबीर के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजू सिंह, प्रभारी, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें