फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 301 पर पहुंचा एक्यूआई, रात अंधेरे में खेतों में सुलग रही पराली

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले की आबोहवा लगातार जहरीली होती जा रही है। प्रदूषण का स्तर बढ़कर 301 एक्यूआई तक पहुंच गया है लेकिन प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने में प्रशासन की कार्रवाई बेअसर दिखाई दे रही है। एक तरफ खेतों में रात के अंधेरे में धान के अवशेष जलाए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ शहर में सरकारी और निजी निर्माण कार्य भी धड़ल्ले से जारी हैं।
विज्ञापन


शहर में एक्साइज विभाग के कार्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है तो हुडा ग्राउंड में भी निजी निर्माण गतिविधियां जारी हैं। दूसरी तरफ खेतों में आगजनी की घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर प्रशासन अब तक किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने और जुर्माना लगाने तक सीमित दिखाई दे रहा है। वहीं, शुक्रवार को मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना जताई है।


ग्रैप-तीन में इन निर्माण गतिविधियों पर रोक

ग्रैप-तीन के तहत खुदाई, पाइलिंग, तोड़फोड़, ईंट-चिनाई, सड़क निर्माण, टाइल कटिंग, प्लास्टर, पेंटिंग और निर्माण सामग्री की लोडिंग-अनलोडिंग जैसी धूल फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध रहता है। इसके अलावा सड़कों की सफाई, पानी का छिड़काव और धूल नियंत्रण के उपाय करना भी जरूरी है।
विज्ञापन




प्रदूषण से सांस और आंखों के मरीज बढ़े

प्रदूषण का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 180 मरीज सांस लेने में परेशानी, दमा और आंखों में जलन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि प्रदूषण के दौरान सुबह-शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। बाहर जाते समय अच्छी गुणवत्ता का मास्क पहनें। दमा और सांस के मरीज अपनी दवाएं नियमित लें। आंखों में जलन होने पर साफ पानी से धोएं और रगड़ने से बचें। घरों में धूल और धुएं से बचाव रखें।




धान के अवशेष जलाने पर आठ किसानों की गिरफ्तारी, जमानत पर छोड़ा

धान के अवशेष जलाने के मामलों में जिला पुलिस ने आठ किसानों को गिरफ्तार किया है। हालांकि सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। नौ नवंबर को गढ़ी थाना क्षेत्र के उझाना गांव में संदीप, शमशेर और सूरजभान के खेतों में करीब चार एकड़, 11 कनाल और 12 मरले में अवशेष जले मिले थे। दस नवंबर को नरवाना के जुलहेड़ा गांव में बसाऊ के खेत में करीब दो एकड़ में अवशेष जलने पर कार्रवाई की गई।


किसानों से अपील है कि वे धान की पराली में आग न लगाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
- उपासना यादव, एसपी जींद।



नगर परिषद के अधीन चल रहे सभी निर्माण कार्य बंद करवा दिए गए हैं। शहर में जहां निर्माण कार्य चल रहे हैं उनको बंद करवाने के लिए टीम जागरूक कर रही है। अगर एक बार समझाने के बाद भी निर्माण बंद नहीं किया गया तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सुशील भुक्कल, ईओ नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें