फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चाचा-भतीजा ने धर्मशाला में तोड़ा डिप्टी स्पीकर का शिलान्यास पत्थर

Sun, 14 Sep 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी14-खटीक धर्मशाला में तोड़ा गया डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का ​शिलान्यास पत्थर। स्रो
विज्ञापन
जींद। शहर के पटियाला चौक के पास संत नगर स्थित खटीक धर्मशाला में चाचा-भतीजा ने हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा के शिलान्यास पत्थर को तोड़ दिया। इसको लेकर जब लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ गाली गलौज कर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तोड़ फोड़ करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खटीक धर्मशाला के कोषाध्यक्ष सावित्री नगर निवासी रामसिंह ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि संतनगर में समाज के लोगों की ओर से धर्मशाला का निर्माण करवाया जा रहा है जिसमें डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने 17 लाख 90 हजार रुपये का अनुदान दिलवाने में सहायता की हुई है। समाज के लोगों द्वारा इसके लिए धर्मशाला में डाॅ. कृष्ण मिड्ढा के नाम से शिलान्यास बोर्ड लगवाया गया था।
छह सितंबर को समाज के लोगों ने धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया था। इस दौरान समाज के नानक चंद और उसका भतीजा राकेश भी मौजूद थे। वह समाज के मौजिज लोगों से अभद्र व्यवहार करने लगे। उनको रोकने की कोशिश की तो गाली गलौज पर उतर आए और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

बाद में आरोपियों ने धर्मशाला में तोड़फोड़ की और साथ ही डाॅ. कृष्ण मिड्ढा के शिलान्यास पत्थर को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी नानक चंद ने धर्मशाला के नाम की फर्जी पर्ची बुक छपवाई हुई है और लोगों से चंदा लेकर राशि हड़प रहा है। पर्ची में इसने अपने आपको प्रधान घोषित कर रखा है। पुलिस ने नानक चंद और राकेश के खिलाफ तोड़फोड़ करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें