फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यस्तरीय लैक्रोस प्रतियोगिता के लिए जींद की टीम का चयन

Sun, 14 Sep 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी07-राज्य स्तरीय सब जूनियर लैक्रोस टीम। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। 20 व 21 सितंबर को शिवानी मंडी भिवानी में होने वाली तीसरी सब जूनियर हरियाणा राज्यस्तरीय लैक्रोस प्रतियोगिता के लिए जींद की टीम का चयन हुआ। जींद लैक्रोस संघ के महासचिव राजपाल रेढू ने बताया कि लड़कियों व लडकों की इस ट्रायल में पूरे जींद जिले से 49 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

लड़कियों व लडकों की टीम के लिए 14-14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। महिला खिलाड़ियों में किरण, अन्नू, डिंपल, सृष्टि, निशु, नैनसी, कनिष्का का चयन किया गया। वहीं पुरुष वर्ग में सरवेश, रितिक, लक्ष्य पहल, विनित, तनवीर, राविश, अंगध, मयंक, उदय व तरुण शामिल हैं।
जींद लैक्रोस संघ के अध्यक्ष सोमनाथ सैनी ने चुनी हुई टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कोच मीनू, कोच बिट्टू, सुरेंद्र मास्टर, दीपक, मास्टर राजेश, रविंद्र, राहुल, सीनियर खिलाड़ी खुशबू, आशीष गोयत, निशांत व चिराग ने सभी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें