फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण दिन-रात लग रहे अघोषित कट

विज्ञापन
21जेएनडी34: दोपहर के समय रेहड़ी संचालक सब्जी को बोरियों से ढककर खराब होने से बचाने के लिए पानी
विज्ञापन
जींद। भीषण गर्मी और बढ़ते बिजली भार के बीच शहर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड होने से लोगों को दिन-रात अघोषित बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर के समय कई कॉलोनियों में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही जबकि रात में भी बार-बार कट लगने से लोग ठीक से सो नहीं सके। बिजली निगम के शिकायत केंद्रों पर उपभोक्ताओं की पिछले 24 घंटे में करीब 200 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई है।
गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर अधिक लोड नहीं झेल पा रहे हैं। वीरवार को दिनभर धूलभरी गर्म हवा चलती रही। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। तेज गर्मी और उमस के बीच बिजली कटों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
विज्ञापन

शहरवासी रमेश, शोभाराम, गुरुदेव, रोबिन ने बताया कि शाम के समय बिजली की खपत बढ़ते ही ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ जाता है और फाल्ट आने लगते हैं। कुछ स्थानों पर लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रही। इससे घरों में लगे कूलर, पंखे और अन्य बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते। भीषण गर्मी में लंबे कटों से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

भीषण गर्मी के कारण मोबाइल भी हो रहे हैंग
भीषण गर्मी के कारण एप काम नहीं कर रहे। धूप में हर 10 मिनट बाद मोबाइल भी हैंग हो रहे हैं। यह समस्या भी सैंकड़ों लोगों के साथ बनी हुई है।
वर्जन
गर्मी के कारण बिजली की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों पर अधिक भार पड़ने से तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। निगम की टीमें लगातार फाल्ट ठीक करने और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की निगरानी में लगी हुई हैं -एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें